संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। ढकरियाणा पंचायत के हाडा मेहता गांव स्थित माहूंनाग मंदिर में आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ शनिवार को परंपरागत हवन-यज्ञ व ध्वजारोहण के साथ किया गया। मेला समिति के सदस्य मुकेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में कुश्ती का शुभारंभ मेले कमेटी के प्रधान कुलवंत सिंह कंवर, उपप्रधान किशन सिंह कंवर, सलाहकार मान सिंह मेहता एवं अन्य अन्य सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के कारण खेलकूद में सिर्फ छोटे बच्चों के ही फ्रेंडली मैच करवाए गए। इस अवसर पर मोहन लाल शर्मा, गुमान सिंह कंवर, रमेश शर्मा, राम स्वरूप शर्मा, संत राम मेहता ग्रामीण मौजूद रहे।