फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ के महेश्वर सिंह बने बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट

विज्ञापन
नालागढ के युवा महेश्वर – संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़। गोल जमाल पंचायत के निचला नंगल गांव के 26 वर्षीय महेश्वर सिंह ने यूपीएससी परीक्षा पास कर बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है। कठिन एक साल के प्रशिक्षण के बाद जब वे अपने गांव लौटे, तो फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उनका हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। महेश्वर सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नालागढ़ के निजी स्कूल से पूरी की और इसके बाद नौणी यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की। लगातार सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की और डायरेक्ट असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हुए। उनके पिता प्रकाश चंद हिमाचल प्रदेश पुलिस में शिमला में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। प्रकाश चंद ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाएं, क्योंकि शिक्षित बच्चे न सिर्फ अपना भविष्य संवारते हैं, बल्कि परिवार, प्रदेश और देश का मान भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें