फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महावीरा इंटरनेशनल वीरा केंद्र नालागढ़ ने बांटे कपड़े के 200 थैले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ को अग्रणी स्वयंसेवी संस्था महावीरा इंटरनेशनल वीरा केंद्र नालागढ़ की ओर से कपड़े की थैले बांटे। केंद्र के पदाधिकारियों ने मेरी सहेली के नारे के साथ नालागढ़ में रेहड़ी -फड़ी पर सब्जी खरीदने वाले लोगों को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया गया। महावीरा इंटरनेशनल वीरा सेंटर नालागढ़ की अध्यक्ष डॉ.पूनम जैन ने बताया कि कपड़े की थैली मेरी सहेली प्रोजेक्ट के तहत नालागढ़ सब्जी मंडी में 200 कपड़े की थैली मुफ्त वितरित किए। इस कार्यक्रम में नालागढ़ के खंड विकास अधिकारी नियोन शर्मा के अलावा नगर परिषद अध्यक्षा वंदना बंसल विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नियोन शर्मा ने वीरा केंद्र की ओर से चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नियोन शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष वंदना बंसल, महावीरा इंटरनेशनल वीरा केंद्र नालागढ़ की अध्यक्षा पूनम जैन सचिव दीपिका जैन तथा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें