फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में धूमधाम से मनाई महाशिवरात्रि, श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मांगी मनोकामनाएं

विज्ञापन
झाड़माजरी स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए भक्त- स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बीबीएन में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और सभी ने जलाभिषेक, बिल्व पत्र, फूल और भांग के पत्तों से भगवान शिव का पूजन किया। इस अवसर पर शिवालयों के आसपास भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर नगर खेड़ा, वार्ड एक व दो की गलियों से होते हुए वापस मंदिर में समाप्त हुई। श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर भोलेबाबा का प्रसाद ग्रहण किया। शिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बद्दी के वार्ड दो में स्थित प्राचीन शिव मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, झाड़माजरी, भटोलीकलां, किशनपुरा, खरुणी, खेड़ा, सनेड़, बागवानियां, नालागढ़ के भाटियां, पंजेहरा, दभोटा और मितियां के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही।

झाड़माजरी स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए भक्त- स्रोत- ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें