फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महर्षि वेद व्यास सदन रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुनाहा स्कूल में नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनाहा में रोड सेफ्टी एवं नशा निवारण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं समुदाय को सड़क सुरक्षा के महत्व तथा नशा मुक्त समाज की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार डोगरा ने की। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महर्षि वेद व्यास सदन से मुस्कान, पारस व गौरव अव्वल रहे। चित्रकला में तीसरी कक्षा की जीवांशी, चौथी से शिवानी, पांचवीं से तानिया, छठी से निधि, सातवीं से निदेश, आठवीं से शुगन, नौवीं से अंजली, दसवीं से नेहा, 11वीं से कोमल व 12वीं से अंजली ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में भगत हाउस पहले स्थान पर रहा। प्राचार्य दिनेश कुमार डोगरा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें