बद्दी में लक्की डांस अकादमी की ओर ओर आयेजित ग्रैंड फिनाले में विजेता प्रतिभागी ट्राफी के साथ- स
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में लकी डांस सीजन-7 का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं चंडीगढ़ से आए प्रतिभाशाली बच्चों ने भाग लेकर अपनी नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और समूह प्रस्तुति सहित कई श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। निर्णायक टीम में दिव्यांशी ने बच्चों की ताल, लय, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के आधार पर परिणाम घोषित किए। सोलो सब-जूनियर श्रेणी में माधवी बंसल प्रथम, अनन्या पाटिल द्वितीय और तृतीय स्थान पर एक प्रतिभागी रहे। सोलो जूनियर श्रेणी में कृतिका झा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और श्री व आयुष्मान संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। समूह नृत्य श्रेणी में सनराइज पब्लिक स्कूल प्रथम और अमरावती विद्यालय का समूह द्वितीय स्थान पर रहा। लकी डांस अकादमी के संचालक लक्की चौधरी ने बताया कि बच्चों को कला और संस्कृति से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना ही अकादमी का प्रमुख उद्देश्य है।