कलाकारों को 11 जून तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन
21 जून से शुरू होगा मां शूलिनी मेला, कई कार्यक्रम होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी मेला-2024 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने बताया कि हिमाचल के लोक कलाकारों के ऑडिशन की तिथि 12 से 14 जून तक निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए कलाकारों को 11 जून तक आवेदन करना होगा। आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं जिला भाषा अधिकारी सोलन के कार्यालय में किया जा सकता है। आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी किया जा सकेगा। स्थानीय एवं विभिन्न जिलों के लोक कलाकार अथवा सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति के लिए आवेदन ई-मेल adm-sol-hpnic.in और dlosolan39gmail.com पर कर सकते हैं।
गौरतलब है कि मां शूलिनी मेला 21 जून से आरंभ होगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उभरते हुए लोक कलाकारों को मौका दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल आमंत्रित किए जाएंगे। हिमाचली लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा।