संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के दतोवाल स्थित लॉर्ड महावीरा अस्पताल में रामनवमी और महावीर जयंती के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शिविर का शुभारंभ लॉर्ड महावीर ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. अजीत पाल जैन ने किया गया। इस मौके पर अस्पताल की निदेशक डॉ. आशिमा जैन और अस्पताल स्टाफ ने सभी डॉक्टरों की टीम को सम्मानित किया। सांघा अस्पताल रोपड़ के अध्यक्ष व एमएस डॉ. सांघा और उनकी टीम ने इस शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। लॉर्ड महावीर ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. अजीत पाल जैन ने बताया इस शिविर में आसपास और दूरदराज के करीब 150 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसमें एक्स-रे, ईसीजी, अन्य लैब टेस्ट किए गए और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। आंखों के रोग से संबंधित लगभग 40 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इस मौके पर लॉर्ड महावीरा अस्पताल का पूरा प्रबंधन, डॉक्टर, नर्सेज और स्टाफ मौजूद रहा।