कालका-शिमला एनएच पर लगी वाहनों की लंबी कतार। संवाद
परवाणू (सोलन)। वीकेंड के दिन कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर रविवार को वाहनों की खासी आवाजाही रही। टोल बैरियर से लेकर लगभग आधा किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई, जिसमें वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे थे। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक नियंत्रित किया। सुव्यवस्थित तरीके से वाहनों की आवाजाही बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए गए, जिसके चलते प्रत्येक वाहन को टोल पार करने में लगभग 8 से 10 मिनट का समय लग रहा था।
कालका-शिमला एनएच पर लगी वाहनों की लंबी कतार। संवाद