फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में 22 को लगेगी विशेष लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन के न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए आगामी 22 अगस्त को विशेष लोक अदालत और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने बताया कि 22 अगस्त को विशेष लोक अदालत में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत चेक बाउंस से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। वहीं, 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन मामलों के साथ-साथ अदालतों में लंबित अन्य मामलों को दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलझाया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने पात्र वादकारियों से लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निपटारा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में मामलों का समाधान कम समय, न्यूनतम खर्च और बिना किसी जटिल कानूनी औपचारिकता के किया जाता है। इससे त्वरित न्याय और स्थायी समाधान का लाभ मिलता है। अधिक जानकारी या सहायता के लिए जिला विधिक प्राधिकरण सोलन के कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-220713 या टोल-फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें