फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोदीवाला गांव में डेढ़ बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
Lodivala villagers allege encroachment charges against Chikniwala resident in Ramshehar area
विज्ञापन
रामशहर (सोलन)। रामशहर तहसील के लोदीवाला गांव में एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत रामशहर के तहसीलदार जनकराज को दी है। शिकायत मिलते ही वन और राजस्व विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नंदलाल, बंत सिंह, गुरमीत, जोगिंद्र, राममूर्ति, राकेश कुमार और राजेश ने तहसीलदार और वन विभाग के आरओ को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया था कि पहाड़ी चिकनी निवासी एक व्यक्ति ने लोदीवाला में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है।
अब जेसीबी मशीन लगा कर जमीन को समतल कर रहा है तथा उस भूमि पर पेड़-पौधों का भी कटान कर दिया है। कई पौधे जेसीबी से उखाड़ दिए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई कर मौके से बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

नालागढ़ वन मंडल के एसीएफ मुनीष ने शिकायत मिलने की पुष्टि कर बताया कि कर्मचारियों ने मौके से बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग भी भूमि के स्वामित्व के बारे में जांच कर रहा है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
रामशहर के तहसीलदार जनकराज शर्मा ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने कानूनगो के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर प्रारंभिक जांच में करीब डेढ़ बीघा भूमि पर अवैध कब्जा पाया है। अंतिम रिपोर्ट तैयार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें