फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन सब्जी मंडी में स्थानीय टमाटर की दस्तक, पहले दिन पहुंचे 50 क्रेट

विज्ञापन
सब्जी मंडी सोलन। फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गंबरपुल, अश्वनी खड्ड और देवठी क्षेत्र पहुंची खेप, 500 रुपये तक मिला प्रति क्रेट के दाम
विज्ञापन

आढ़तियों और किसानों के चेहरों पर रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश की प्रसिद्ध सोलन सब्जी मंडी में स्थानीय टमाटर के सीजन का आगाज हो चुका है। सीजन के पहले दिन मंडी में स्थानीय टमाटर की खेप पहुंचना शुरू हो गई है, जिससे आढ़तियों और किसानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। टमाटर सीजन के पहले दिन सोलन मंडी में कुल 50 क्रेट टमाटर की आमद दर्ज की गई। यह शुरुआती खेप मुख्य रूप से जिले के गंबरपुल, अश्वनी खड्ड और देवठी क्षेत्रों से पहुंची है। गौरतलब है कि सोलन जिले के इन नदीपार और पानी वाले क्षेत्रों में टमाटर की फसल सबसे पहले तैयार होती है। मंडी में पहुंचे पहले दिन के टमाटर की क्वालिटी काफी अच्छी आंकी गई है। किसानों को उनके टमाटर के ग्रेड के हिसाब से 500 रुपये प्रति क्रेट तक के दाम मिले हैं। शुरुआती दौर में मिल रहे इन दामों से किसान काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में आवक बढ़ने के साथ-साथ बाजार और रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

दो चरणों में होती है टमाटर की खेती
सोलन जिले में टमाटर की फसल मुख्य रूप से दो चरणों में तैयार की जाती है। अगेती फसल इस फसल की रोपाई फरवरी महीने में ही कर दी जाती है, जो अब जून की शुरुआत में मंडियों में पहुंचना शुरू हो गई है। वहीं पछेती फसल इस फसल की रोपाई अप्रैल और मई के महीने में की जाती है, जो अगेती फसल के बाद बाजार में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें