दाड़लाघाट के बीच चौक पर खड़ी खराब लोड लिफ्टर। संवाद
- फोटो : SOLAN
दाड़लाघाट(सोलन)। शिमला मंडी नेशनल हाइवे-205 के साथ लगते दाड़लाघाट चौक पर अंबुजा प्लांट से एक लोड लिफ्टर क्रेन के टायर के बीचों बीच तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर जाम हो गई।
इससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों के खड़ी होने से जाम की स्थिति बन गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से क्रेन को हटाया जा सका। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। हालांकि प्लांट बंद होने से बड़े ट्रक खड़े थे और छोटे वाहनों को एक तरफ से निकाला जा रहा था।