कंडाघाट तहसील के कुफ्टू स्थित शराब के ठेके में हुई वारदात
पुलिस ने मामला किया दर्ज, आगामी जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट तहसील के तहत आने वाले कुफ्टू क्षेत्र के एक शराब के ठेके में चोरी का मामला सामने आया है। इसमें अज्ञात व्यक्तियों ने 1.40 लाख रुपये की शराब चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर को जानकी राम निवासी गांव कन्नैर डाकघर कुफ्टु, तहसील कंडाघाट ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह कुफ्टू स्थित शराब के ठेके में कार्यरत है। 30 दिसंबर को इसकी तबीयत ठीक न होने को कारण रात 10:00 बजे वह ठेका बंद करने के बाद अपने घर चला गया। जब यह सुबह वापस आया तो देखा कि इसकी दुकान के शटर के दोनों ताले नहीं थे। दुकान खोलकर देखा तो दुकान में रखी देसी शराब की 316 बोतलें व अंग्रेजी शराब की अलग-अलग किस्म की 118 बोतलें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। चोरी की गई शराब की कुल कीमत 1,40,600 रुपये के करीब है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है।