संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। पुलिस थाना परवाणू की टीम ने रात के समय गश्त के दौरान अवैध शराब बेच रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि आयशर गेट नंबर-2 के पास कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसने अपना नाम नीरज गुप्ता, निवासी टकसाल सोलन बताया। उसके कब्जे से 12 बोतल शराब बरामद हुई। वहीं दूसरे मामले में परवाणू पुलिस ने रात के समय गश्त के दौरान रेलवे ट्रैक रोड पर एक व्यक्ति से 12 बोतल देसी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान राज कुमार, निवासी गांव व डाकघर टकसाल के रूप में हुई है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।