फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में हल्की बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
नालागढ़ के ढांग उपरली में बारिश से हरे हुए खेत- स्रोत- ग्रामीण। - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। नए साल के पहले दिन बीबीएन क्षेत्र में हुई हल्की बारिश ने सूख रही रबी की फसलों को आंशिक राहत दी है। विशेषकर गेहूं की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी की तरह है, हालांकि किसानों का मानना है कि यह बारिश केवल जड़ों को तर करने भर ही रही। पर्याप्त बारिश न होने से अब भी खेतों में पानी भरने का इंतजार बना हुआ है, ताकि फसलें पूरी तरह लहलहा सकें। नालागढ़ क्षेत्र में वीरवार सुबह 9:00 से 10:30 बजे और फिर दोपहर को करीब आधा घंटा हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं बद्दी में भी दोपहर के समय बादल बरसे। ढांग उपरली के किसान सदा राम ने बताया कि यह बारिश नाममात्र की रही है। इससे खेतों की धूल तो दब गई है और जड़ों को हल्की सिंचाई मिली है, लेकिन गेहूं की पैदावार को बढ़ाने के लिए मूसलाधार बारिश की जरूरत है। सिंचाई वाले क्षेत्रों में भी किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं, क्योंकि बारिश का पानी खाद की तरह काम करता है। दून और नालागढ़ के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की मात्रा बहुत कम रही, जिससे वहां के किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है कि अगर तेज बारिश होती तो वे गेहूं की फसल में खाद डाल पाते और पौधों की वृद्धि तेजी से होती। सूखे के लंबे अंतराल के बाद हुई इस बूंदाबांदी से पौधों में कुछ जान तो आई है, लेकिन बेहतर पैदावार के लिए यह नाकाफी है।
विज्ञापन


कोट
क्षेत्र में अभी हल्की बारिश हुई है, जिससे फसलों को थोड़ा लाभ होगा। हालांकि, अभी और अधिक बारिश की सख्त जरूरत है। मौसम के मिजाज को देखते हुए रात के समय भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जो कृषि क्षेत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन

डॉ. संदीप गौतम,विषय वाद विशेषज्ञ,कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें