फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लेफ्टिनेंट प्रगति ठाकुर ने रचा इतिहास, अर्की की बेटी बनीं बेस्ट आर्टिलरी यंग ऑफिसर

विज्ञापन
बेस्ट आर्टिलरी यंग ऑफिसर-सिल्वर गन ट्रॉफी का ​खिलाब लेती अर्की के कहडोग गांव की  लेफ्टिनेंट प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की(सोलन)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की उपमंडल के कहडोग गांव की लेफ्टिनेंट प्रगति ठाकुर ने भारतीय सेना में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आर्टिलरी रेजिमेंट में अपनी सेवाएं दे रहीं प्रगति ठाकुर ने प्रतिष्ठित बेस्ट आर्टिलरी यंग ऑफिसर-सिल्वर गन ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा है। यह सम्मान प्राप्त करने वाली वह पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
यह प्रतिष्ठित सम्मान लेफ्टिनेंट प्रगति ठाकुर को भारतीय सेना के स्कूल ऑफ आर्टिलरी में आयोजित यंग ऑफिसर्स कोर्स के दौरान उनके असाधारण प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और सैन्य दक्षता के आधार पर प्रदान किया गया। इससे पहले उन्होंने मार्च 2025 में, उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) की पासिंग आउट परेड में पूरे बैच में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। यह दर्शाता है कि वह प्रशिक्षण के हर चरण में उत्कृष्ट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन बालक राम ठाकुर और मीना ठाकुर की सुपुत्री प्रगति ठाकुर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जतोग से पूरी की। इसके बाद उन्होंने संजौली कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई संपन्न की। अपनी शिक्षा के उपरांत, उन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा और सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) की कठिन चयन प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पार कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने के अपने सपने को साकार किया। लेफ्टिनेंट प्रगति ठाकुर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे अर्की, जिला सोलन और प्रदेश भर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें