कई पशुओं को बना चुका शिकार, ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/चायल। कंडाघाट उपमंडल की चायल क्षेत्र के तहत आने वाले शिलाई, बाग, नरूद सहित छह गांवों में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। तेंदुए ने अब तक इन गांवों के कई पालतू पशुओं को अपना शिकार बनाया है। इससे किसान व पशु पालक परेशान हैं। जानकारी अनुसार चायल और जनेडघाट की तलहट्टी में स्थित करीब आधा दर्जन गांवों में पिछले कई महीनों से तेंदुआ घूम रहा है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं डर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग उठाई है।