फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पानी की लाइन में लीकेज, सड़क पर फैला कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। चक्का गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर गुग्गा मैडी मंदिर के पास हाउसिंग बोर्ड फेस-दो कॉलोनी को पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन में लीकेज से सड़क पर पानी जमा हो रहा है। मकान नंबर 479 के पास पाइपलाइन से लगातार पानी निकलने के कारण सड़क पर कीचड़ फैल गया है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। गुग्गा मैडी मंदिर में माथा टेकने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशान होना पड़ रहा है। कमला देवी, नवीन, राजकुमार, विधि चंद, दिलीप चौधरी और लेखराम सहित अन्य लोगों ने विभाग से मांग की है कि पाइपलाइन की लीकेज को तुरंत ठीक करवाया जाए। उधर, हाउसिंग बोर्ड के सहायक अभियंता संदीप ठाकुर ने बताया कि लीकेज को तुरंत ठीक करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें