फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में लंगूर आतंक, पकड़ने का अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 15 लोग लंगूर के हमले का हो चुके शिकार, लोगों में दहशत
विज्ञापन

नगर परिषद, वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की संयुक्त टीम उतरी मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। सेक्टर-4 में बुधवार को वाइल्ड लाइफ की विशेष टीम ने लंगूर पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में नगर परिषद और वन विभाग की टीमें भी सहयोग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि अब तक परवाणू के विभिन्न सेक्टरों में करीब 15 लोग लंगूर के हमले का शिकार हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से परवाणू क्षेत्र में एक खूंखार लंगूर आतंक का कारण बना हुआ है। इससे लोगों में भय कर माहौल हैं। वे घरों से बाहर निकलने से भी हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन

परवाणू वन परिक्षेत्र के रेंज अधिकारी प्रिंस सुदेरा ने बताया कि उनकी टीम पिछले समय से सेक्टर-4 में लंगूर की तलाश में पेट्रोलिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि परवाणू में लंगूरों की दो टोलियां देखी गई हैं, जिनमें से कुछ लंगूर आक्रामक स्वभाव के हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शुरू हुए अभियान के दौरान वन अधिकारी (डीएफओ) सोलन हितेंद्र कुमार गुप्ता, वन अरण्यपाल जिला सोलन नरेंद्र प्रकाश, परवाणू डिप्टी रेंज अधिकारी प्रिंस सुदेरा, वाइल्ड लाइफ टीम शिमला से डॉ. नमिता शर्मा, फॉर्मासिस्ट संजीव शर्मा, टीम सदस्य अनिल, प्रेम, दीप राम, स्थानीय पार्षद और अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले स्थानीय लोगों ने बैठक की थी। इसमें लंगूरों को शीघ्र पकड़े जाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें