फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ममलीग के बगलामुखी मंदिर में पांच लाख से बनेगा लंगर हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर दी सौगात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने ममलीग के बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विभिन्न उत्सव एवं त्योहार हमें प्रकृति के साथ संतुलन स्थापित कर सफलता प्राप्त करने और संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने बगलामुखी मंदिर लंगर हॉल शेड निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। बगलामुखी माता मन्दिर परिसर और शलोग में जन समस्याएं सुुनीं और अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने बगलामुखी मन्दिर परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का जायजा भी लिया। इससे पूर्व मां बगुलामुखी मंदिर समिति के प्रधान व प्रधान ग्राम पंचायत ममलीग हरि चंद ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया व क्षेत्र की मांगों से उन्हें अवगत करवाया। ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू, ग्राम पंचायत काहला की प्रधान रीता कौंडल, कांग्रेस नेता संजीव ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें