फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंडर-19 वर्ग में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली अव्वल

Fri, 25 Oct 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में सीबीएसई छात्र वर्ग की नेशनल वाॅलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली प्रथम रहा, जबकि कर्नल्स पब्लिक स्कूल गुरुग्राम दूसरे और डॉ. एएल इशरत मेमोरियल सनबीन स्कूल वाराणसी और फैलोशिप मिशन स्कूल जयपुर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 श्रेणी में कर्नल्स पब्लिक स्कूल गुरुग्राम प्रथम, सेंट स्टीफन स्कूल दूसरे और संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल राजस्थान और एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर-14 वर्ग में शाह सतनाम जी स्कूल सिरसा ने प्रथम, आरपीएस पब्लिक स्कूल दूसरे जबकि प्रिंस अकेडमी सिकर राजस्थान और सेंट स्टीफन स्कूल ने तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

समापन समारोह में मोहन नगरेटा सेवानिवृत्त वाॅलीबाल कोच (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और राष्ट्रीय टीम के सेवानिवृत्त सहायक कोच सुभाष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पांच दिनों की यह नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश चौहान की देख-रेख में हुई। मुख्यातिथि ने विद्यालय द्वारा शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और सभी खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरित किए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद व उप-प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें