फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक महिला पंजाब के नूरपुर बेदी की रहने वाली थी, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

हरिपुर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वापस आ रहा दंपती
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर स्कूटी सवार एक महिला की ट्रक के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब के श्रीआनंदपुर साहिब जिले के नूरपुरबेदी तहसील के सैणी माजरा गांव का सुरजीत सिंह अपनी पत्नी रीमा देवी (44) के साथ स्कूटी पर सवार होकर हरिपुर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वापस आ रहे थे। जैसे ही बद्दी थाने से पहले आरा मशीन के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों स्कूटी समेत गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक का टायर महिला के ऊपर से निकल गया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें