फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल पर साइन करवाने के लिए भड़की महिला, बहस का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में महिला की डॉक्टर और स्टाफ के साथ बहस का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसे लेकर अस्पताल एक बार फिर चर्चाओं में आ गया। बताया जा रहा है कि महिला ऑर्थो वार्ड में बिल को लेकर भड़की और महिला ने कई आरोप लगाए हैं। वहीं होम गार्ड पर भी महिला ने धक्का-मुक्की करने के बारे में कहा है।
विज्ञापन

यह घटना दोपहर दो बजे की है। महिला अपने बिल साइन करवाने के लिए चिकित्सक के पास गई। इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ ओटी से वार्ड में पहुंचे थे और मरीजों की जांच करने लगे। महिला बिल पर साइन करवाने के लिए काफी देर से इंतजार कर रही थी। जब चिकित्सक आए तो उन्होंने कहा कि बिल के लिए दो मिनट इंतजार करें, पहले वह इमरजेंसी के मरीजों को देख लें।
इस पर काफी देर से इंतजार कर रही महिला को गुस्सा आ गया और चिकित्सक पर भड़क गई। ओपीडी में मौजूद महिला होमगार्ड और अन्य लोगों ने महिला को शांत करने और ओपीडी के बाहर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उधर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जय शर्मा ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद वह ऑपरेशन थिएटर से ओपीडी में मरीजों को देखने आए। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर उन मरीजों को देखना शुरू किया जो इमरजेंसी में आए थे और दर्द से परेशान थे। बिल पर साइन करवाने के लिए आई महिला को दो मिनट रुकने के लिए कहा था। उन्होंने महिला से किसी भी प्रकार के अपशब्द नहीं कहे लेकिन महिला भड़क गई और यहां तैनात महिला होमगार्ड ने उन्हें शांत करवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें