फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बागवानियां में ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल जमाला में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, सवार घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ सड़क पर बागवानियां के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी यूपी के जिला खीरी की नसरीन बानो व अंजलि पाठक घायल हो गईं। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर नसरीन बानो की उपचार के दौरान मौत हो गई। अंजली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वहीं नालागढ़ के गोलजमाला स्थित पेट्रोल पंप के पास पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पंजाब के रूपनगर निवासी जसविंद्र सिंह घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक और पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें