फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लंबे इंतजार के बाद कुठाड़ आईटीआई नए परिसर में शुरू

Wed, 05 Aug 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुठाड़ के नए  भवन में चालू कर दी कक्षाएं-स्रोत- विभाग
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं को मिला नया भवन, अब नहीं देना पड़ेगा किराया
विज्ञापन

चार करोड़ की लागत से बने भवन में है कई तरह की सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। आखिरकार कुठाड़ स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नए भवन में स्थानांतरित हो गया। इससे प्रशिक्षुओं का नए भवन में शिफ्ट होने का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। पिछले दो वर्षों से उद्घाटन की राह देख रहे प्रशिक्षुओं व स्टाफ ने नए भवन में प्रवेश कर लिया है। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से इस आईटीआई को नए भवन में शिफ्ट करने के आदेश किए गए हैं व उन्हीं आदेशों की अनुपालना के बाद ही इसे नए भवन में शिफ्ट किया गया है।
आईटीआई के नए भवन का निर्माण दो वर्ष पहले पूरा हो चुका था लेकिन उद्घाटन न होने के कारण इसका उपयोग शुरू नहीं हो पा रहा था। इस बीच पुराने भवन में जगह की कमी के चलते प्रशिक्षुओं और स्टाफ को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए व प्रशिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसलिए नए भवन में कक्षाएं शुरू कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार करोड़ की लागत से बने इस बहुमंजिले नए भवन में कक्षाओं, प्रैक्टिकल व अन्य उपकरणों के लिए पर्याप्त स्थान व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, हालांकि अभी यहां पर पानी की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। वहीं, संस्थान के स्टाफ और प्रशिक्षुओं ने भी नए भवन में स्थानांतरित होने पर राहत व्यक्त की है। पंचायत के लोगों को उम्मीद थी कि आईटीआई के इस भवन का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे व क्षेत्र को कोई बड़ी सौगात भी देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
उधर, संस्थान के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने बताया कि विभाग के आदेशों व प्रशिक्षुओं की सुविधा को देखते हुए आईटीआई को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें