फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुंडलू की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
स्पोर्ट्स क्लब पुरला की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता टीम कुंडलू ट्राफी लेकर मुख्य
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में मलहेणी की टीम को किया पराजित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। स्पोर्ट्स यूथ क्लब पुरला की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कुंडलू की टीम ने कब्जा किया। फाइनल में कुंडलू की टीम ने मलहेणी की टीम को पराजित कया। मलहेणी टीम के सुरेश प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर चुने गए। प्रतियोगिता में 45 टीमों ने भाग लिया। जगनी पंचायत के पुरला के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता के तहत कुंडलू व मलहेणी के बीच फाइनल मैच खेला गया। कुंडलू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 66 रन बनाए। जवाब में मलहेणी की टीम 46 रन ही बनाई पाई। कुंडलू की टीम ने 20 रनों से यह मैच जीत गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि युवा नेता हरप्रीत सिंह सैनी ने विजेता टीम को 15 हजार व ट्राॅफी तथा उपविजेता टीम मलहेणी को 11 हजार व ट्राॅफी क्लब की ओर से प्रदान की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलो में जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर दिला राम, जगतार लंबरदार, सोनू, मनदीप, पम्मी, कपिल, संदीप, संजू, राम, मुकेश, दिनेश, नीरज, लखविंदर, राजेश, नंदलाल, संजय शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें