नालागढ के प्राइम स्कूल में विजेता छात्र मुख्यातिथि के साथ। संवाद
प्राइम रोज स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अनोख सिंह ने नवाजे होनहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। प्राइम रोज पब्लिक स्कूल न्यू-नालागढ़ में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फ्री नर्सरी में गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में सच कीरत सिंह, कैटलीन और कृतिका प्रथम, जियांश बधन, आश्वत महाजन और अमार्या द्वितीय, विशिका, आईशी और सारांश मित्तल तृतीय रहे। शतरंज में रिहान भारत प्रथम और शिव सिंह आदित्य रहे तीन टंगड़ी दौड़ में रिहान और शिवाय प्रथम ,आयरा और रियांशी द्वितीय और मानवेंद्र तथा तनिष तृतीय रहे।चौथी कक्षा में पिरामिड खेल में प्रियल शर्मा प्रथम, वियान द्वितीय और पूजा कुमारी तृतीय रहे। पांचवी और छठी कक्षा में बैडमिंटन में कृष बिष्ट और अनुजा कुमारी प्रथम और विद्युत ठाकुर और दिव्या ठाकुर आदित्य रहे। उल्टी दौड़ में पहली और दूसरी कक्षा से सुशील कुमार प्रथम, तान्या ठाकुर द्वितीय और अनिष्का ठाकुर तृतीय रहे। तीसरी से छठी कक्षा में से कृष बिष्ट प्रथम, विद्युत तौर तनीश चौहान द्वितीय और पूजा कुमारी तृतीय रहे। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अनोख सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के अध्यक्ष गुरचरण सिंह, ज्ञानदीप सिंह समेत स्कूल स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे।