धर्मपुर(सोलन)। स्टार गोजू रियु कराटे अकादमी कुमारहट्टी में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इसमें स्टार गोजू रियु कराटे फेडरेशन की दो अकादमी गढ़खल और कुमारहट्टी से 52 लड़कों तथा लड़कियों ने भाग लिया। मुख्य तकनीकी प्रबंधक शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि 46 बच्चों ने परीक्षा पास की। इनमें अरमान ठाकुर, अभिलाषा सिंह, साक्षी राणा, इशिता ठाकुर, लतिका, एलिश, शहजाद वालिया, मन्नत चंदेल, शौर्या ठाकुर, जागृति ठाकुर, द्विजा ठाकुर, आदित्य शर्मा, रजत शर्मा आदि शामिल रहे। बच्चों को कराटे बेल्ट और प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर कराटे फेडरेशन के कोच सेंसेई सिमरन कौर, सेंसेई देवेंद्र कुमार, वैशाली कश्यप, साक्षी राणा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।