फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोठी विकास सभा ने भी किया कुनिहार को नगर पंचायत का विरोध

Sun, 10 Nov 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सभा ने की बैठक, बोले पंचायतों को बांटने का किया जा रहा षडयंत्र
विज्ञापन

सरकार ने अगर जबरन नप बनाई तो सड़कों पर उतरेंगे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार को नगर पंचायत बनाने के विरोध में कुनिहार विकास सभा के बाद अब कोठी विकास सभा भी सामने आई है। कोठी विकास सभा व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक संतराम ठाकुर की अध्यक्षता में कोठी गांव में हुई। बैठक में कुनिहार में प्रस्तावित नगर पंचायत बनाने के मुद्दे पर गहन विचार विमर्श किया गया।
सभा के महासचिव रतन तनवर ने बताया कि बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने सरकार के इस निर्णय की आलोचना की तथा तीनों पंचायतों को बांटने का षडयंत्र करार दिया। कहा कि क्षेत्र के सभी कृषकों व पशु पालकों को ग्रामीण क्षेत्र में मिलने वाले समस्त लाभों से वंचित करने की साजिश बताया। बैठक में सरकार से आग्रह किया गया कि इस ग्रामीण क्षेत्र में तीनों पंचायतों को यथास्थिति बना रहने दिया जाए और प्रस्तावित कुनिहार नगर पंचायत के मुद्दे को उछालने से पहले ही समाप्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार कुनिहार में नगर पंचायत बनाने को कृतसंकल्प ही है तो मुख्य बाजार की सीमा पर स्थित विकास सभा के कार्यक्षेत्र के कोठी पंचायत के रेवन्यू गांव कोठी प्रथम, कोठी द्वितीय, पुलहाड़ा, तनसोला व तलोछ को प्रस्तावित नगर पंचायत में नहीं मिलाया जाना चाहिए और उनके गांव को वर्तमान कोठी पंचायत में ही रहने दिया जाए। यदि सरकार इन गांवों को प्रस्तावित नगर पंचायत में मिलाने का प्रयास करेगी तो गांव के लोग इसके विरोध में सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। गांववासी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें