फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोहबाग टीम ने प्योठा को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
अर्की के दधोगी खेल मैदान में तीन दिवसीय अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम कोहबाग। स्रोत
विज्ञापन
दधोगी खेल मैदान में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। दधोगी खेल मैदान में तीन दिवसीय अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा प्योठा एवं दधोगी की ओर से किया गया। फाइनल मुकाबला प्योठा और कोहबाग टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कोहबाग टीम विजेता रही। समापन समारोह में युवा नेता भूपेंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी ओर से भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम का समापन खेल खिलाओ, नशा भगाओ संदेश के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें