फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कृषक विकास संगठन की निगरानी में करवाया कूहल निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चाखड़ पंचायत के आसलू में किसान सभा का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। खंड परियोजना प्रबंधन इकाई की प्रवाह सिंचाई योजना के तहत आने वाली अर्की के चाखड़ पंचायत के आसलू में किसानों की एक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान गुरदेई ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। खंड परियोजना के तहत कूहल का निर्माण कार्य कृषक विकास संगठन की निगरानी में करवाया गया। इसका रखरखाव भविष्य में संगठन की ओर से किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान व कृषक विकास संगठन के प्रधान विजय ठाकुर, गणपत राम, गीता राम, प्रोमिला देवी ने हिमाचल सरकार व जाइका परियोजना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस गांव को प्रोजेक्ट देकर किसानों को लाभान्वित किया है। किसानों के लिए अब सुनहरा मौका है, खेतों में पानी पहुंचने से वह उन्नत कृषि कर पाएंगे। इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक चौहान, अजय गांधी कृषक विकास संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें