फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रिकांगपिओ में किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत नेगी करेंगे राज्य स्तरीय महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन


संस्कृति, इतिहास और व्यापार के रंग में रंगेगा रिकांगपिओ

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में वीरवार से राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। महोत्सव में देश-प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक दल संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी विधिवत रूप से महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सभी किन्नौर वासियों को वार्षिक राज्य स्तरीय महोत्सव की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक सजेगा। उपायुकत ने बताया कि यह मेला सिर्फ एक वार्षिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की संस्कृति, इतिहास और व्यापार का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। चार दिवसीय महोत्सव के साथ राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का समापन समारोह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगा। महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक दल संस्कृति के संरक्षण का संदेश देंगे। चार सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए देश-प्रदेश के कारोबारी पहुंचे हैं। उपायुक्त ने सभी किन्नौर वासियों और आसपास के लोगों से मेले का भरपूर आनंद लेने और अच्छे से खरीद-फरोख्त करने की अपील की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह महोत्सव सफल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें