फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में खेलो इंडिया और बचाला की टीम बनी विजेता

Fri, 01 Nov 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
माली की कुश्ती पर चंडीगढ़ के हरी ने किया कब्जा
विज्ञापन

दिवाली पर दाड़वा में दो दिवसीय मेले का आयोजन
जिप अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र की दाड़वा पंचायत के दिवाली मेले में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत जूनियर कबड्डी में खेलो इंडिया टीम विजेता व छमकड़ी की टीम उपविजेता रही। जबकि सीनियर वर्ग में बचाला की टीम विजेता व जेपी अकादमी रनरअप रही।
वॉलीबाल में महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय ने बढ़लग की टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें माली की कुश्ती चंडीगढ़ के हरि के नाम रही। उपविजेता घुमारवीं के संदीप रहे। मटका फोड़ प्रतियोगिता में शान के जय चंद फौजी विजेता बने। समापन समारोह के मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने विजेता व उप विजेता टीम को कमेटी को ओर से सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व दो दिवसीय दिवाली मेले का शुभारंभ सीपीएस राम कुमार ने किया। उन्होंने इस मौके पर नगर कोटी यूथ क्लब को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। दाड़वा से सुनानी तक एंबुलेंस रोड के लिए ढाई लाख, श्मशान घाट में वर्षा शेड बनाने के लिए दो लाख, सामुदायिक भवन के लिए दो लाख, ढाब गांव तक एबुलेंस रोड़ के तीन लाख तथा दाडवा में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर इस मौके पर भाजपा ने नेता कृष्ण कौशल, मेला कमेटी के सदस्य भारत भूषण, मोहन लाल, श्याम लाल धर्म चंद, जय सिंह, हुक्म चंद,विजय कुमार, गंगा राम, देश राज, लाल चंद, नरेश ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर, मंजीत ठाकुर, अजय ठाकुर, अंकित वर्मा, प्रमोद कुमार व बहुत से गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें