संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन के एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में अमर उजाला मिस हिमाचल प्रिंसेस के ऑडिशन लिए गए। इनमें एलआर संस्थान सोलन की खदिजा और मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन से अमिशा का चयन शिमला में होने वाले मिस हिमाचल प्रिंसेस के लिए हुआ है।
सोमवार को कॉलेज में अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शुभारंभ मुख्यातिथि मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन चांद गुप्ता और एलआर इंस्टीट्यूट की प्रबंध निदेशक निशा धनखड़ ने किया।
अमर उजाला मिस हिमाचल प्रिंसेस बनने के लिए 52 छात्राओं ने मॉडलिंग में भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने प्रतिभागियों का खासा उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के पहले चरण में 12 मॉडल चुने गए।
इसके बाद फाइनल में टैलेंट और प्रश्नोत्तरी राउंड के बाद छह में से दो मॉडल फाइनल राउंड में चुना गया। इसमें एलआर संस्थान सोलन की खदिजा व मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन से अमिशा को सर्वश्रेष्ठ माडल चुनी गई।
ये शिमला में होने जा रहे मिस हिमाचल प्रिंसेस में सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें जज की भूमिका संजीव अरोड़ा और दीपिका शर्मा ने निभाई। मंच संचालन एचआर संस्थान युगल और दिव्या शर्मा ने किया। मंगलवार को महाराजा अग्रसेन विवि में ऑडिशन किए जाएंगे।