फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली पुलिस की बड़ी कामयाबी नौ साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक बड़े मंदिर से मूर्तियां चुराने का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस थाना कसौली की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिछले 9 वर्षों से कानून की आंख में धूल झोंक रहे एक भगोड़े और उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान हेम चंद निवासी गांव धाली डाकघर गड़खल, तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में आरोपी हेम चंद और उसके पुत्र के खिलाफ कसौली थाने में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था। इन पर एक मंदिर से चार मूर्तियां और करीब 600 रुपये नकद चुराने का आरोप था। चोरी हुए इस सामान की कुल कीमत लगभग 3,100 रुपये आंकी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी शामिल किया था, जिसे न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह ऊना भेजा गया था। अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर पहले ही अदालत में पेश की जा चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी हेम चंद वारदात के बाद से ही अपने घर से फरार चल रहा था।
2017 में घोषित हुआ था भगोड़ा
कसौली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद 13 फरवरी 2017 को न्यायालय द्वारा उसे आधिकारिक रूप से उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा
एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम की लगातार कोशिशों, गुप्त सूचना और सटीक निगरानी के आधार पर आखिरकार 15 मई को आरोपी हेम चंद को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कसौली थाना में दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी छानबीन और कानूनी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें