फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नहीं सुधर रही कसौली-मंकी प्वाइंट सड़क की हालत

Thu, 25 Apr 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
चार किलोमीटर क्षेत्र में गड्ढे पड़े होने से आ रही दिक्कतें
विज्ञापन

वाहन चालकों को रात में भी करना पड़ता है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली के प्रसिद्ध स्थल मंकी प्वाइंट को जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं और इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। कसौली में चर्च से लेकर मंकी प्वाइंट तक करीब साढे चार किलोमीटर लंबी सड़क है। इसमें अधिकतर सड़क संबंधित विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है। लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। बरसात के दौरान इस सड़क की हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन

सड़क पर निकलने वाले वाहन हिचकोले खाकर चल रहे हैं। बाहरी राज्य से कसौली आने वाले हजारों पर्यटक मंकी प्वाइंट में हनुमान मंदिर जाते हैं। लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को धीरे-धीरे गड्ढों से बचाकर गाड़ी निकालनी पड़ती है। रात के समय स्थानीय लोगों को भी यहां से निकलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं मंकी प्वाइंट जाने वाले पर्यटकों को इस सड़क पर परेशानी आ रही है। सड़क की हालत दयनीय होने से पर्यटक के सामने प्रदेश की छवि भी धूमिल हो रही है। हालांकि इस सड़क को कैंट बोर्ड कुछ हद तक एक बार ठीक करवा चुका है। लेकिन बरसात में और खराब हो गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस सड़क को सरकार ठीक करवाए ताकि लोगों को वाहनों में आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें