फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 18 दिन बाद छोटी बसों के लिए बहाल हुआ कसौली-गढ़खल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



धर्मपुर(सोलन)। कसौली-गढ़खल मार्ग पीए मैक्सिमा के पास धंसने के कारण बीते दो सितंबर को बंद कर दिया था, जिसे अब 18 दिन बाद छोटी बसों के लिए भी बहाल कर दिया गया है। शनिवार से छोटी बसों की आवाजाही शुरू हुई। यह सड़क अब अस्थायी रूप से बहाल कर दी है। इस सड़क पर टिपर, ट्राले व ट्रक भी चल रहे हैं लेकिन बसों को नही चलाया जा रहा था। इससे सुक्कीजोहड़ी से वाया सनावर गढ़खल मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक बोझ पड़ने लगा था, जिससे जाम भी लग रहा था, लेकिन अब कसौली चौक से गढ़खल मार्ग पर सिर्फ बड़ी बसें नहीं चल रही जबकि अन्य सभी तरह के वाहन चलाए जा रहे हैं। भारी बारिश के कारण बीते दो सितंबर को कसौली वाली सड़क धसने से इसमें दरारें आ गई थी। सड़क पर दरारों को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। एक सप्ताह पहले होटलियर्ज एसोसिएशन कसौली ने उपायुक्त सोलन से समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें