फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली फिर से गुलजार, वीकेंड पर उमड़े पर्यटक

Sun, 15 Nov 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली में 100 फीसदी होटल पैक, चायल में 85 फीसदी तक पहुंची बुकिंग
विज्ञापन

इससे पहले दो सप्ताह से थी सुस्ती, त्योहारों के चलते नहीं पहुंच रहे थे पर्यटक
सुबह से ही कालका-शिमला फोरलेन पर बढ़ी वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। दिवाली और त्योहारी सीजन के बाद हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कसौली में एक बार फिर रौनक लौट आई है। वीकेंड पर मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में पर्यटक सुकून और शांति की तलाश में कसौली पहुंचे। इससे पर्यटन नगरी में खूब चहल पहल देखने को मिली।
पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते कसौली की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानी निजी वाहनों से यहां पहुंचे। वाहनों की अधिकता से यातायात की रफ्तार धीमी रही। वहीं, कालका-शिमला फोरलेन पर भी सुबह से वाहनों की आवाजाही में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

नवंबर में कसौली का मौसम सुहावना और हल्की ठंडक वाला बना हुआ है। पर्यटक यहां की हसीन वादियों, चीड़ के पेड़ों से घिरे रास्तों और मंकी पॉइंट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का आनंद लेते नजर आए। सैलानियों ने प्राकृतिक नजारों को कैमरों में कैद किया और ठंडी हवाओं के बीच सुकून के पल बिताए।
विज्ञापन


हेरिटेज मार्केट में छाई रौनक, जमकर हो रही खरीदारी
कसौली की प्रसिद्ध हेरिटेज मार्केट भी पर्यटकों से गुलजार रही। पर्यटन कारोबार में आई तेजी से स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। पर्यटक बाजार की संकरी और खूबसूरत गलियों में घूमते हुए स्थानीय हस्तशिल्प, गर्म ऊनी कपड़ों, तिब्बती आभूषणों और सजावटी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, पारंपरिक स्थानीय व्यंजनों और फास्ट फूड की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें