फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली पर्यटकों से गुलजार, दिनभर रही चहलकदमी

Sun, 03 Dec 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कसौली मालरोड पर चहलकदमी करते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या, कसौली के होटल 70 प्रतिशत रहे पैक
विज्ञापन


मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से हिमाचल में बढ़ने लगी पर्यटकों की आवाजाही

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/धर्मपुर। पर्यटन हब कसौली रविवार को पर्यटकों से गुलजार रहा। दिनभर लोगों की चहलकदमी पर्यटन क्षेत्रों में देखी गई। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही होटल भी 70 प्रतिशत तक पैक रहे। जबकि चायल के होटल 25 फीसदी तक बुक रहे। वहीं वाहनों की भी आवाजाही नेशनल हाईवे पर बढ़ने लगी है। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के साथ ही हिमाचल में पर्यटक भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में कसौली और चायल में आगामी दिनों में भी अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गौर रहे कि वीकेंड पर बीते कुछ दिनों से पर्यटन क्षेत्रों में लोगों की आमद बढ़ रही है। शनिवार को भी लोगों का हुजूम कसौली में देखने को मिला है। बाहरी राज्य से प्रदेश का रुख कर रहे पर्यटक मौसम का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। रविवार को भी कसौली में पर्यटक बड़ी संख्या में देखे गए। वहीं रविवार को भी लगातार पर्यटकों ने देर शाम तक कसौली का रुख किया। इसके चलते कसौली के मालरोड, तिब्बतियन मार्केट, हेरिटेज मार्केट व न्यू मार्केट में देररात तक लोगों की भीड़ रही और लोगों ने जमकर खरीददारी की। इसी के साथ पर्यटकों ने कसौली के बहुचर्चित चर्च, गीलबर्ड और मंकी प्वांइट में घूमने का खूब मजा लिया। इसके अलावा सोलन के धार्मिक स्थल जटौली में भी पर्यटकों की आवाजाही देखी गई। इस बीच दोपहर के समय जटौली मंदिर स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों से भरा रहा।

कसौली मालरोड पर चहलकदमी करते पर्यटक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें