फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली विधानसभा क्षेत्र को चार सड़कों की मिली सुविधा

Sun, 25 Feb 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
गाही से जाबली संपर्क मार्ग का शिलान्यास करते विधायक विनोद सुल्तानपुरी। संवाद
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी विधायक ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

लोगों की वर्षों पुरानी मांगों को किया गया पूरा, समस्याएं भी सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विधानसभा क्षेत्र कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने रविवार को ग्रामीण क्षेत्र में चार संपर्क मार्ग और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इस दौरान सबसे पहले बड़ोग टनल से ढिल्लो, गाही से जाबली, कमलोग से नेरीकलां और जगेशु से ओईडा की चार किमी संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया। इन सड़कों के बनने से सैकड़ों लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी होने गई है। शाम को उन्होंने चामियां मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। वहीं जाबली में विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने सड़क किनारे बैठ लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, एपीएमसी के सदस्य महेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियंता रंजन गुप्ता, मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. राजन उप्पल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

गाही से जाबली संपर्क मार्ग का शिलान्यास करते विधायक विनोद सुल्तानपुरी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें