फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव में कारिका प्रथम

विज्ञापन
सोलन के शेड्स कॉलेज में युवा संसद में भाग लेने वाले प्र​शिक्षु।स्रोत: आईपीआर
विज्ञापन
मेरा युवा भारत सोलन की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता
विज्ञापन

32 प्रतिभागियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंस
सोलन। मेरा युवा भारत सोलन की ओर से शेड्स लॉ कॉलेज सोलन में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कारिका ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा छवि शर्मा ने दूसरा, अनिरुद्ध ठाकुर ने तीसरा, अवनी ने चौथा और हर्षिता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता पांचों प्रतिभागी आगामी 6 मार्च को शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम में भाग लेकर सोलन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मेरा युवा भारत हिमाचल प्रदेश, सोलन के उपनिदेशक विपिन कुमार ने मुख्यातिथि को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि युवाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं विकास आधारित मूल्यों पर गहन मंथन करते हुए सरकार की नीति निर्माण प्रक्रिया में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभात कुमार ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें