न्यू नालागढ़ स्थित शिव मंदिर में स्थानीय शिव भक्तों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले कांवड़िये। स्
लोगों ने की रात्रि विश्राम की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों के दल का न्यू नालागढ़ स्थित शिव मंदिर में लोगों ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों के लिए रात्रि विश्राम, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।
रामशहर के रिकी ने बताया कि पिंजौर-बद्दी मार्ग से नालागढ़ पहुंच रहे चार कांवड़ियों को देखकर उन्होंने उन्हें न्यू नालागढ़ स्थित शिव मंदिर में ठहरने का आग्रह किया और उनके विश्राम व भोजन की व्यवस्था करवाई। कांवड़ियों ने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकली उनकी पैदल यात्रा का यह नौवां दिन है। चार सदस्यीय दल में एक कांवड़िया कांगड़ा जिले के फतेहपुर क्षेत्र के राजा का तालाब, एक चंबा जिले के भरमौर तथा दो कांवड़िए जम्मू से हैं। उन्होंने बताया कि वे रात करीब आठ बजे नालागढ़ पहुंचे, जहां स्थानीय शिव भक्तों ने निस्वार्थ भाव से उनकी सेवा की।