फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: केबल चोरी होने से कैंथा चढियार उठाऊ पेयजल योजना बंद

Tue, 25 Aug 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दर्जन गांव की दो हजार आबादी में बनी पेयजल किल्लत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पट्टा नाली पंचायत के तहत कैंथा चढियार उठाऊ पेयजल योजना में तकनीकी खराबी आने से योजना चार दिन से बंद है, जिससे एक दर्जन गांवों की दो हजार की आबादी को पानी की किल्लत हो रही है। जलशक्ति विभाग बद्दी व उप मंडल चंडी के अधीन यह उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना कालूझंडा पंचायत के कुडांवाला से संचालित होती है। पंप हाउस में खराबी के चलते पिछले चार दिनों से नियमित आपूर्ति न होने के कारण पट्टा नाली व चढियार पंचायत के एक दर्जन गांव के दो हजार ग्रामीण प्रभावित हैं। ग्रामीण कृष्ण दत्त, प्रकाश चंद, रणवीर व राजेश नारा आदि ने बताया कि योजना के बंद होने से कैंथा, चडियार, परोल, नारा, विधि नसेरी, झांगड़, कुनाना, माहली, नालग, कथलोह, परोल, बधोनीघाट व मंजहेड़ के दो हजार की आबादी बरसात के दिनों में पेयजल के लिए बावड़ी व नालों का गंदला पानी लाने को मजबूर है।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। मोटर से जुड़ी 30 मीटर केबल चोरी हो गई थी। नई केबल डाल कर योजना को चालू कर दिया है। मंगलवार से लोगों नियमित रूप से पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें