कन्याओं को उपहार भी दिए, नवरात्र का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों कंजकों के चरण धोकर उनका पूजन किया और उन्हें अच्छे-अच्छे व्यंजन और पकवान खिलाए। उनका आशीर्वाद लिया। बुधवार को नवमी के लिए समय कम होने के चलते सुबह से ही कंजकों को घर बुलाने लगे थे।
रामनवमी की छुट्टी होने के चलते सभी कंजकें घरों में मौजूद रहीं व लोगों ने अपने घरों में बुलाकर कंजक पूजा कर रामनवमी का त्योहार मनाया। रामनवमी के उपलक्ष्य पर बीबीएन के बाजारों में भी खूब रौनक दिखाई दी। ज्यादातर लोग कंजकों के लिए सुंदर-सुंदर उपहार खरीदते हुए दिखाई दिए।