फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंगना का फिर राहुल और विक्रमादित्य पर वार बताया, जोकर और चिंटू

Sun, 05 May 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना का फिर राहुल और विक्रमादित्य
विज्ञापन

पर किया वार बताया जोकर और चिंटू
कंगना ने बद्दी में मंडी क्षेत्र के मतदाताओं से मांगे वोट
कांग्रेस को बिगड़ैल शहजादों की फौज भी बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मंडी संसदीय सीट की भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने कांग्रेस को बिगड़ैल शहजादों की फौज बताया। उन्होंने कहा कि इस फौज का मुखिया राहुल जोकर है। जोकर होने का उसका इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसका मानना है कि वह चांद पर आलू उगाएंगे। वहीं विक्रमादित्य को भी कंगना ने चिंटू कहा। उन्होंने कहा कि इनके विपरीत योगी व सनातनियों की टीम है। इसके मुखिया मोदी हैं और वह स्वयं को देश का प्रधान सेवक मानते हैं। मंडी प्रत्याशी कंगना रणौत ने शनिवार देर रात बद्दी में मंडी के लोगों से मिलन कार्यक्रम रखा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांग्रेसी उन्हें अपवित्र कह कर बदनाम कर रहे हैं। उसे पूरे भारत के सभी राज्यों में सम्मान मिलता है। लेकिन उसे अपने ही प्रदेश में अपमान का घूंट पीना पड़ रहा है। हिमाचल की बेटी हो कर उसे हिमाचल में ही निरादर होने पर पूरा देश हैरान है। उसके राजनीति से उनके प्रतिद्वंदी पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य को उन्होंने चिंटू शहजादे कह कर पुकारा। कंगना ने कहा कि चिंटू शहजादा हमेशा रोता रहता है। मैंने त्यागपत्र दे दिया है। मेरे पिता की प्रतिमा नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि सोनिया व राहुल गांधी के बस में देश चलाना तो कोसों दूर है। उसकी इन सभी हरकतों से जनता पूरी तरह से जागरूक है। चार जून को इसका जवाब देगी। उन्होंने मोदी को समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा बीबीएन में मंडी क्षेत्र के युवा उद्योगों में काम करते हैं। इन लोगों को मतदान करने व भाजपा के समर्थन में वोट डालने के लिए यहां पर मंडी मिलन का कार्यक्रम रखा था। उन्होंने देश के हित के लिए भाजपा को समर्थन करने की मंडी के लोगों से अपील की है। इस मौके पर नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, सुदंरनगर के विधायक राकेश जंबवाल, विधायक विनोद कुमार, दिलीप कुमार, मान सिंह मेहता, कृष्ण कौशल, योगेश भरतिया, राज खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें