फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट स्कूल के विद्यार्थियों ने जानी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति

विज्ञापन
एक्यू प्रेशर थेरेपी शिविर के समापन अवसर के दौरान कंडाघाट स्कूल में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : आय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/कंडाघाट। श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा श्रीनगर कंडाघाट परिसर में आरोग्य मंदिर संगठन जयपुर (राजस्थान) की ओर से आयोजित एक्यूप्रेशर थैरेपी शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर के दौरान डॉक्टरों ने पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट के विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया। डॉ. शैंपी वर्मा ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा में दवाओं और सर्जरी का प्रयोग किए बिना शरीर की स्वाभाविक क्षमता को बढ़ाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने, पोषण और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। डॉ. इशू के अनुसार छह दिन चले शिविर में 200 मरीजों ने लाभ उठाया। सबसे अधिक मरीज सर्वाइकल की समस्या से पीड़ित थे, जिनमें से लगभग सभी को थैरेपी से फायदा मिला। इसके अलावा पैरालिसिस, जोड़ों का दर्द, डिस्क की समस्या, घुटनों का दर्द, मोटापा, साईटिक, कंधे का दर्द, थाइराइड, शुगर और घबराहट जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों का भी उपचार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें