कुनिहार स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम। संवाद
बैडमिंटन में पट्टा महलोग को हराकर सोलन बना विजेता
कुनिहार में जिलास्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। राजकीय छात्र विद्यालय कुनिहार में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा कदम ताल करते हुए आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
एडीपीओ सोलन महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी मेजर व माइनर खेले हुए। जिसमें जिला भर से 600 बच्चों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। फुटबाल प्रतियोगिता में में कुनिहार से सोलन को हराया। जबकि वॉलीबाल में कंडाघाट ब्लॉक विजेता और धुंदन उप विजेता रहा। कबड्डी में नालागढ़ विजेता और लोअर प्राइवेट जोन उप विजेता रहा। खो-खो में धर्मपुर ब्लॉक विजेता और धुंदन उपविजेता, बैडमिंटन में सोलन ब्लॉक ने पट्टा महलोग को हराया। हैंडबाल में नवगांव ने सौर को हराया। हॉकी में जगात खाना ने कुनिहार को हराया। वहीं मार्चपास्ट में अर्की ब्लॉक ने पहला और धर्मपुर ब्लॉक ने दूसरा स्थान हासिल किया।