दीपक को दी पटखनी, अलग-अलग वर्ग में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दभोटा पंचायत के रतयोड़ में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में कमलजीत दुमछेड़ी ने माली जीती। कमलजीत ने दीपक अजनाला को पराजित किया। विजेता को 16,000 और उपविजेता को 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है। प्रतियोगिता में तीन लाख रुपये की अलग-अलग आयु वर्ग में माली करवाई गई।
प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पहलवानों ने भाग लिया। करीब 50 से अधिक कुश्तियां हुईं। इसमें सौ पहलवानों ने भाग लिया। दंगल कमेटी की ओर से इन पहलवानों के 3 लाख रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी हरप्रीत सैणी ने विजेताओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर उपप्रधान जगतार सिंह, ज्ञान ठाकुर, सोनू, मोहन लाल, उजागर सिंह, भूपेंद्र धीमान, करनैल सैणी, हरपाल, पाल धीमान, डॉ. पवन, टोनू सैणी, लाडी सैणी, बिंदर, कमू सैणी, लकी सैणी, बब्बू, मनदीप, तारा सैणी, मनदीप राणा, मुकेश धीमान, दीपक, यश मौजूद रहे।