फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच तंबूमोड़ के समीप धंसा 16 घंटे थमी रही आवाजाही, दूध-ब्रेड-अखबार भी नहीं पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन/परवाणू। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच सोमवार देररात करीब 11:30 बजे दत्यार के समीप यातायात के लिए बाधित हो गया। तंबूमोड़ में सड़क का एक हिस्सा धंसने और दूसरी लेन में मलबा आने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही 16 घंटे पूरी तरह से ठप रही।
विज्ञापन

हाईवे पर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब पांच से छह हजार लोग जाम में फंसे रहे। ज्यादातर परेशानी ट्रक और बस चालकों को आई। उन्हें अपने वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी। कई छोटे वाहन चालक भी रात को परवाणू समेत कई अन्य जगहों पर फंसे रहे। हालांकि चंडीगढ़ समेत अन्य जगह के वाहन चालकों को पुलिस परवाणू से वापस भेजती रही।
वहीं मंगलवार को दूध, ब्रेड, सब्जी और अखबार की गाड़ियां भी परवाणू से वापस भेज दी गई, जिससे सोलन, शिमला समेत कई अन्य जगहों पर रोजमर्रा की वस्तुएं नहीं पहुंची।
विज्ञापन

हालांकि, सूचना मिलते ही पहाड़ी मलबा हटाने के लिए कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार करीब 03:30 बजे हाईवे पर छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई। जबकि, 4:30 बजे तक कुछ बड़ी बसें भी यहां से निकाली गई।
इस दौरान पांच-पांच कर वाहनों को निकाला गया। वहीं मगलवार दोपहर को उपायुक्त मनमोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने भी मौके का दौरा किया। उधर, इस बारे में एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे एनएच की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई।


सोमवार सुबह से ही शुरू हो गई थी परेशानी
सोमवार दोपहर से ही हाईवे में दिक्कतें शुरू हो गईं थीं। सोमवार सुबह 11:30 बजे हाईवे बंद हो गया था। जिसके बाद टीम ने सुचारू कर वाहनों को निकाला था। उसके बाद रात 7:00 बजे भी वाहन रोक दिए गए थे। रात 10:00 बजे कुछ वाहनों को फिर से निकाला गया। मगर 11:30 के बाद वाहन पूरी तरह से रोक दिए गए।
यहां रोके वाहन
एनएच बंद होते ही पुलिस टीम ने परवाणू के टीटीआर चौक से वाहनों को हिमाचल की ओर नहीं आने दिया। जबकि, धर्मपुर पुलिस थाना के पास से वाहनों को चंडीगढ़ की ओर जाने से रोक दिया गया। इससे परवाणू और धर्मपुर में जाम की स्थिति बन गई और करीब पांच से छह किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दूसरी ओर सड़क पर पहाड़ी वाली लेन में अधिकतर जगहों में मलबा आ गया है। इससे पहाड़ की तरफ की लेन बंद है। अधिकतर जगहों में पेड़, पत्थर, मलबा सड़क पर पहुंच गया है।

दो शव गाड़ियां और एंबुलेंस भी फंसी

हाईवे के बंद होने के बाद दो शव वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। यही नहीं दो कैंसर मरीजों को भी दिक्कत आई। दोनों मरीज चंडीगढ़ अस्पताल नहीं पहुंच पाए। दिक्कतों का सामना करते हुए दोनों मरीज वापस लौट गए।

अधिक जाम से भेजा खुले स्थानों पर

हाईवे बंद होने के बाद सनवारा से सोलन के बीच अधिक जाम हो जाने के बाद कुछ वाहनों को खुले स्थानों की ओर भेजा गया। इसके बाद कुछ स्थिति संभल पाई और आपातस्थिति के वाहनों को क्रॉस किया गया।

फंसी रही बसें

एनएच बंद होने से पथ परिवहन निगम की बसें भी फंसी रहीं। इससे लोगों को काफी दिक्कत आई। हालांकि कुछ बसों की सवारियों को इधर-उधर भी शिफ्ट किया गया ताकि लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें